Wednesday, October 21st, 2026

ट्विटर अधिकारियों से जताई नाराजगी, देश के कानून का करें सम्मान: सरकार

 
नई दिल्ली

भारत सरकार ने ट्विटर से किसान आंदोलन को लेकर हिंसा भड़काने वाले ट्विटर हैंडल्स पर कार्रवाई की मांग की है। आईटी मंत्रालय के सचिव ने बुधवार को ट्विटर के अधिकारियों से मामले को लेकर बैठक की है। मंत्रालय के सचिव ने 'फार्मर जेनोसाइड' जैसे हैशटैग के साथ किए ट्वीट को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि देश के कानून का सम्मान ट्विटर करे।
 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने ट्विटर के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी के वॉइस प्रेसिडेंट मोनिक मेक और डिप्टी जनरल कॉन्सल और वॉइस प्रेसिडेंट लीगल के साथ एक वर्चुअल बैठक की है। मंत्रालय के सचिव ने ट्विटर अधिकारियों को बताया कि भारत में स्वतंत्रता और आलोचना को महत्व दिया जाता है। भारत में हमने हमेशा ट्विटर का स्वागत किया है। ट्विटर भी को देश के कानूनों और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। ट्विटर को भारतीय संसद के बनाए गए कानूनों का भी पालन करना चाहिए।


भारत सरकार ने ट्विटर से हैशटैग से जुड़े हुए अकाउंट को हटाने के लिए कहा और सवाल उठाया कि अमेरिका में कैपिटल हिल हिंसा के बाद और 26 जनवरी की हिंसा के बाद ट्विटर के एक्शन में फर्क क्यों है।

 

#ट्विटर अधिकारियों

Source : Agency

पाठको की राय